05 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स



• ईरान के आठवें राष्ट्रपति के रूप में किसने पदभार संभाला है - इब्राहिम रायसी


• किस कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार द्वारा रमी एवं पोकर जैसे ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबन्ध लगाने वाले कानून को रद्द कर दिया है - मद्रास उच्च न्यायालय


• फाइनेंशियल टाइम्स प्रकाशन, द बैंकर द्वारा अपने 2021 इनोवेशन इन डिजिटल बैंकिंग अवार्ड्स में किस बैंक को डिजिटल बैंकिंग में मोस्ट इनोवेटिव के लिए वैश्विक विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है - डीबीएस बैंक


• विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हाल ही में देश के कितने विश्वविद्यालयों को फर्जी की श्रेणी में डाल दिया है - 24


• भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा किस बैंक को सरकारी व्यवसायों से संबंधित लेनदेन की सुविधा के लिए 'एजेंसी बैंक' के रूप में कार्य करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है - इंडसंड बैंक


• अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सदस्य राष्ट्रों ने कोविड-19 महामारी के कारण बढ़ते कर्ज और आर्थिक गिरावट से निपटने में देशों की मदद करने हेतु कितने बिलियन डॉलर को मंजूरी दी है - 650 बिलियन डॉलर


• किस बैंक ने दुकानदारों और व्यापारियों को उनकी नकदी की कमी को कम करने में मदद करने के लिए 'दुकानदार ओवरड्राफ्ट योजना' नामक छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए एक ओवरड्राफ्ट सुविधा शुरू की है - एचडीएफसी बैंक


• हाल ही में किस देश ने विश्व प्रसिद्ध एंटी-शिप मिसाइल हार्पून (Harpoon) का ज्वाइंट कॉमन टेस्ट सेट (JCTS) भारत को देने का फैसला किया है - अमेरिका


• किस देश ने फुटबॉल में 2021 CONCACAF गोल्ड कप जीता है - यूएएस


• दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में किस नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है - Delhi@2047


• अलेक्जेंडर ज्वेरेव किस देश से संबंधित हैं जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता है - जर्मनी


• इटली की लग्जरी ब्रांड बलगैरी (Bvlgari) ने जिस अभिनेत्री को वैश्विक ब्रांड एंबेसडर (global brand ambassador) नियुक्त किया है - प्रियंका चोपड़ा


• वैश्विक तरलता को बढ़ावा देने में मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा कितनी राशि को मंजूरी दी गई है - $650 बिलियन


• 100 प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण करने वाला देश का पहला शहर जो बन गया है - भुवनेश्वर


• किस IIT ने 'भारत में VR/AR/MR इंजीनियरिंग मिशन के लिए कंसोर्टियम' (CAVE) नामक वर्चुअल रियलिटी के लिए देश का पहला कंसोर्टियम लॉन्च किया है - आईआईटी मद्रास


• संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हाल ही में जिस प्रसिद्ध कथकली कलाकार का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी


• आईपीओ बाध्य भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है - मिनी आईपे