04 अगस्त 2021  करेंट अफेयर्स



• निकोल पशिनयान को किस देश के प्रधान मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है - अर्मेनिया


• 'इन एन आइडियल वर्ल्ड' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं - कुणाल बसु


• हाल ही में किस मशहूर फिल्म समीक्षक का 74 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के चलते निधन हो गया है - राशिद ईरानी


• अगस्त 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता किस देश में है - भारत


• हाल ही में किस देश ने 3 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीके लॉन्च किए - यूएई


• ग्राहकों को विभिन्न धोखाधड़ी से बचाने के लिए किस बैंक ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म में 'सिम बाइंडिंग' सुविधा शुरू की है - भारतीय स्टेट बैंक


• महालेखा नियंत्रक का पदभार किसने संभाल लिया है - दीपक दास


• हंगेरियन ग्रां प्रि 2021 किसने जीता है, जो 1 अगस्त, 2021 को हंगरी के मोग्योरोड में हंगरोरिंग में आयोजित किया गया था - एस्टेबन ओकोन


• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस डिजिटल पेमेंट मोड को लॉन्च किया है- e-RUPI


• कोविड-19 के खिलाफ अपने लोगों का 100% टीकाकरण प्राप्त करने वाला भारत का पहला शहर कौन सा बन गया है - भुवनेश्वर


• भारतीय नौसेना का नया उपप्रमुख किसे नियुक्त किया गया है- वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे


• प्रसिद्ध व्यक्तित्व मन कौर का हाल ही में निधन हो गया वह एक अनुभवी थीं - एथलीट


• यूएई सरकार ने दुबई में रहने वाले सभी डॉक्टरों को किस वीजा को देने की घोषणा की है- गोल्डन वीजा


• इंडियन इकोनोमेट्रिक सोसाइटी (TIES) द्वारा प्रोफेसर सीआर राव शताब्दी स्वर्ण पदक (CGM) से किसे सम्मानित किया गया है - जगदीश भगवती और सी रंगराजन


• अमेरिका ने रूस के राजनयिकों को कब तक देश छोड़ने का आदेश दिया है-3 सितंबर


• अरबपति मुकेश अंबानी का तेल से दूरसंचार समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2021 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में किस स्थान पर है - 155वां


• हाल ही में जारी 2021 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में कौन सी कंपनी पहले स्थान पर रही - वॉलमार्ट


• महाराष्ट्र सरकार ने बाढ पीडितों के लिए कितने रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की - 11, 500 करोड़


• तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का आयोजन कब से कब होगा - 24 अगस्‍त से पांच सितंबर के बीच


• जम्‍मू कश्‍मीर में कठुआ जिले में रंजीत सागर बांध के पास सेना का कितने हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए - एक हेलीकॉप्‍टर


• पुरूष हॉकी के पहले सेमी-फाइनल में भारत, किस टीम से हार गया - बेल्जियम