गुप्त साम्राज्य (319 ई. से 540 ई. तक)



 गुप्त साम्राज्य का उदय कहां हुआ था -  प्रयाग के निकट कौशांबी में 


गुप्त वंश का संस्थापक कौन था - श्री गुप्त 


श्री गुप्त का उत्तराधिकारी कौन होगा - घटोत्कच 


गुप्त वंश का प्रथम महान सम्राट कौन था -  चंद्रगुप्त प्रथम 


चंद्रगुप्त प्रथम गद्दी पर कब बैठा - 320 ईस्वी में 


चंद्रगुप्त प्रथम का विवाह किसके साथ हुआ था - लिक्षवी राजकुमारी कुमार देवी के साथ 


चंद्रगुप्त प्रथम ने किस की उपाधि धारण की - महाराजाधिराज की 


गुप्त संवत की शुरुआत किसने की -  चंद्रगुप्त प्रथम ने 


चंद्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी कौन हुआ -  समुद्रगुप्त 


समुद्रगुप्त गद्दी पर कब बैठा -  335 ईसवी में 


समुद्रगुप्त ने आर्यवृत के कितने शासकों को पराजित किया - नौ शासकों को पराजित किया 


समुद्रगुप्त ने दक्षिणावृत के कितने शासकों को पराजित किया - बारह शासकों को पराजित किया 


समुद्रगुप्त को किस अन्य नाम से जाना जाता है - भारत का नेपोलियन 


समुद्रगुप्त का दरबारी कवि कौन था - हरिषेण


हरिषेण ने किसकी रचना की - इलाहाबाद प्रशस्ती लेख (प्रयाग प्रशस्ती) की 


समुद्रगुप्त किसका उपासक था - विष्णु का


 समुद्रगुप्त ने किस की उपाधि धारण की -  अश्वमेधकर्मा और विक्रमांक की


किस गुप्त शासक को कविराज भी कहा जाता था - समुद्रगुप्त को 


समुद्रगुप्त का उत्तराधिकारी कौन हुआ -  चंद्रगुप्त द्वितीय 


चंद्रगुप्त द्वितीय राज गद्दी पर कब बैठा -  380 ईस्वी में 


चीनी यात्री फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया - चंद्रगुप्त के शासनकाल में


 किस पर विजय के उपलक्ष में चंद्रगुप्त द्वितीय ने चांदी के सिक्के चलाए - शकों पर 


चंद्रगुप्त द्वितीय का उत्तराधिकारी कौन हुआ - कुमारगुप्त प्रथम (गोविंद गुप्त)


 कुमारगुप्त प्रथम राज गद्दी पर कब बैठा - 415 ईसवी में 


नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी - कुमारगुप्त ने 


कुमारगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी कौन हुआ - स्कंद गुप्त 


स्कंद गुप्त गद्दी पर कब बैठा - 455 ईसवी में 


स्कंद गुप्त ने किस झील का पुनरुद्धार किया - गिरनार पर्वत पर स्थित सुदर्शन झील का 


स्कंद गुप्त ने पर्णदत्त को कहां का गवर्नर नियुक्त किया - सौराष्ट्र का 


हूणों का आक्रमण किसके शासनकाल में शुरू हुआ था - स्कंद गुप्त के 


गुप्त साम्राज्य का अंतिम शासक कौन हुआ था - भानु गुप्त 


गुप्त साम्राज्य की सबसे बड़ी प्रादेशिक इकाई क्या थी - देश 


गुप्त साम्राज्य की दूसरी प्रादेशिक इकाई क्या थी - भुक्ति 


गुप्त वंश में देश के शासक क्या कहलाते थे गोप्ता 


गुप्त वंश में भुक्तों के शासक क्या कहलाते थे - उपरिक 


भुक्तों के नीचे कौन सी प्रशासनिक इकाई होती थी - विषय 


पुलिस विभाग का मुख्य अधिकारी क्या कहलाता था - दंड पाशिक 


पुलिस विभाग के साधारण कर्मचारी को क्या कहा जाता था - जाट एवं भाट


 प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या थी -  ग्राम 


ग्राम का प्रशासन किसके द्वारा संचालित होता था - ग्राम सभा 


ग्रामसभा का मुखिया क्या कहलाता था -  ग्रामिक


 ग्राम समूहों की छोटी इकाई को क्या कहा जाता था - पेठ 


गुप्त शासन में भूमि संबंधी अधिकारियों के क्रियाकलापों का उल्लेख किस में है -  कुमारगुप्त के दामोदरपुर ताम्रपत्र में 


कृषि करने योग्य भूमि को क्या कहा जाता था - क्षेत्र 


वास करने योग्य भूमि को क्या कहा जाता था - वास्तु 


पशुओं के चारा योग्य भूमि को क्या कहा जाता था - चरागाह भूमि 


ऐसी भूमि जो जोतने योग्य नहीं होती थी क्या कहलाती थी - खिल्य 


ऐसी भूमि जो जंगली होती थी क्या कहलाती थी - अप्रहत 


सिंचाई के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता था - रहट या घंटी यंत्र 


श्रेणी के प्रधान को क्या कहा जाता था - ज्येष्ढक 


गुप्त काल में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र कौन सा था - उज्जैन


 सर्वाधिक स्वर्ण मुद्राएं किन शासकों ने जारी की - गुप्त राजाओं ने 


गुप्त राजाओं की स्वर्ण मुद्राओं को अभिलेखों में क्या कहा जाता था - दीनार


 कायस्थों का सर्वप्रथम वर्णन किसमें मिलता है - याज्ञवल्क्य स्मृति में 


जाति के रूप में कायस्थों का सर्वप्रथम वर्णन किसमें मिलता है - ओशनम् स्मृति में


 जंगल में किस जाति के लोग अपने देवता को मनुष्य का मांस चढ़ाते थे - शबर जाति के 


सर्वप्रथम सती होने का प्रमाण किस अभिलेख में मिलता है - 510 ईसवी में भानु गुप्त के एरण अभिलेख से 


गुप्त काल में वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं को क्या कहा जाता था - गणिका 


वृद्ध वैश्याओं को क्या कहा जाता था - कुट्टनी 


गुप्त शासक किस धर्म के अनुयाई थे -  वैष्णव धर्म के 


गुप्त शासकों का राज चिन्ह क्या था - विष्णु का वाहन गरुड़ 


गुप्त काल में वैष्णव धर्म संबंधी सबसे महत्वपूर्ण अवशेष क्या है - देवगढ़ (झांसी) का दशावतार मंदिर 


अजंता में निर्मित 29 गुफाओं में गुप्तकालीन गुफाएं कौन सी है - गुफा संख्या 16 एवं 17 


गुफा संख्या 17 के चित्र को क्या कहा गया है - चित्रशाला 


चित्रशाला में किन घटनाओं से संबंधित चित्र उद्धत किए गए हैं - बुद्ध के जन्म, महाभिनिष्क्रमण एवं महापरिनिर्वाण


 अजंता की गुफाएं किस बौद्ध शाखा से संबंधित है - महायान शाखा से 


चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में संस्कृत भाषा के सबसे प्रसिद्ध कवि कौन थे -  कालिदास 


चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में रहने वाले आयुर्वेदाचार्य कौन थे - धन्वंतरि 


गुप्त काल में विष्णु शर्मा द्वारा लिखित किस ग्रंथ को संसार का सर्वाधिक प्रचलित ग्रन्थ माना गया है - पंचतंत्र (संस्कृत भाषा में लिखा है) 


आर्यभट्ट ने कौन-कौन से ग्रंथ लिखे - आर्यभट्टीयम् एवं एवं सूर्य सिद्धांत


 सर्वप्रथम किसने बताया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है - आर्यभट्ट ने 


पुराणों की वर्तमान रूप में रचना किस काल में हुई - गुप्त काल में 


वराहमिहिर एवं ब्रह्मगुप्त किस शासक के दरबार के प्रमुख विद्वान थे - चंद्रगुप्त द्वितीय के 


गुप्त काल में चांदी के सिक्कों को क्या कहा जाता था - रुप्यका  


याज्ञवल्क्य नारद कात्यायन एवं बृहस्पति स्मृतियों की रचना किस काल में हुई - गुप्त काल में 


सांस्कृतिक उपलब्धियों के कारण किस काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा गया है - गुप्त काल को 


गुप्त शासन के दौरान ऐसा कौन व्यक्ति था जो एक महान खगोल विज्ञानी और गणितज्ञ था - आर्य भट्ट 


गुप्त राजवंश किस लिए प्रसिद्ध था - कला एवं स्थापत्य 


अजंता चित्रकारी की विषय वस्तु किससे संबंधित है - बौद्ध धर्म से 


स्कंद गुप्त को किस स्तंभ लेख में शक्रोपम कहा गया है - कहौम स्तंभ लेख 


श्री लंका के राजा मेघवर्मन ने किस स्थान पर भगवान बुद्ध का मंदिर बनवाने की अनुमति मांगी थी - बोधगया 


मंदिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम कब हुआ - गुप्त काल में 


महरौली (दिल्ली) स्थित लौह स्तंभ का निर्माण किस सदी में हुआ - चतुर्थ सदी ईस्वी में 


गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी - राजतंत्रात्मक 


अमरकोश के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे - चंद्रगुप्त द्वितीय  के 


सारनाथ के धमेख स्तूप का निर्माण किस काल में हुआ - गुप्त काल में 


कुमारसंभव महाकाव्य किसने लिखा -  कालिदास ने 


नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी - गुप्त काल की


 कालिदास द्वारा रचित "मालविकाग्निमित्र" नाटक का नायक था - अग्नि मित्र


 समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन किस अभिलेख में उपलब्ध है - प्रयाग के 


किस काल में स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी थी - गुप्त काल में 


यूरोपीय भाषा में अनुदित प्रथम भारतीय ग्रंथ कौन सा है - अभिज्ञाशाकुंतलम् 


गुप्त कालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहां से प्राप्त हुआ है - बयाना (भरतपुर)


 वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय किस युग को है - गुप्त युग को


किस गुप्त शासक ने अपने सिक्कों पर अपने को वीणा बजाते हुए आकृति में अंकित करवाया है - समुद्रगुप्त ने


 गुप्तकालीन पुस्तक "नवनीतकम्" का संबंध किससे है - चिकित्सा से 


तांबे का सिक्का जारी करने वाला पहला गुप्त शासक कौन था - रामगुप्त 


सर्वराजोच्छेता  (सभी राजाओं को उखाड़ फेंकने वाला) की उपाधि किसने धारण की -  समुद्रगुप्त ने 


हरिषेण किसका राज दरबारी कवि था - समुद्रगुप्ता का 


कालिदास की कौन सी कृति की गिनती विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 कृतियों में की जाती है - अभिज्ञाशाकुंतलम् 


गुप्त संवत एवं शक संवत में कितना अंतर है - 241 वर्ष 


किसने समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा था -  विसेंट स्मिथ ने‌


श्री लंका के राजा मेघ बर्मन ने किस गुप्त शासक से भगवान बुध का मंदिर बनवाने की अनुमति मांगी थी - समुद्रगुप्त से


गुप्तकालीन नवरात्रि किस शासक के दरबार में थे - चंद्रगुप्त द्वितीय के


सर्वाधिक सोने के सिक्के किस काल में चलाई गए - गुप्त काल में