*करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 दिसम्बर 2018*

*WWW.BESICGK.TK*

 *अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – डिजिटल स्काई, गणतंत्र दिवस समारोह-2019 जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है*


1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का वित्त सचिव बनाया गया है?
a.    अर्जुन सोबती
b.    कृष्णा कुमार पाण्डेय
c.    ए एन झा
d.    विमलेन्दु प्रकाश


2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का वर्चस्व समाप्त करते हुए निम्नलिखित में से किसने वर्ष 2018 का बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीता है?
a.    काइलियन म्बापे
b.    नेमार
c.    लुईस सुआरेज़
d.    लुका मॉड्रिक


3. वह कौन सा देश है जिसने हाल ही में ओपेक देशों के समूह से स्वयं को पृथक करने की घोषणा की है?
a.    कतर
b.    सऊदी अरब
c.    ओमान
d.    जॉर्डन


4. निम्नलिखित में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने 64 उपग्रह प्रक्षेपित करके विश्व में इसरो के बाद दूसरे सबसे ज्यादा उपग्रह छोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है?
a.    रॉसकॉसमॉस
b.    स्पेसएक्स
c.    नासा
d.    चाइना स्पेस एजेंसी


5. विश्व भर में प्रतिवर्ष किस दिन अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है?
a.    1 दिसंबर
b.    2 दिसंबर
c.    3 दिसंबर
d.    4 दिसंबर


6. निम्नलिखित में से किस दिन भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है?
a.    1 दिसंबर
b.    2 दिसंबर
c.    3 दिसंबर
d.    4 दिसंबर


7. निम्नलिखित में से किस शहर में पहले भारत-आसियान इन्नोटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a.    इस्तांबुल
b.    पेईचिंग
c.    सिंगापुर
d.    नई दिल्ली


8. भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि निम्नलिखित में से कौन होंगे?
a.    सायरिल राम्फोसा
b.    इमेनुअल मेक्रों
c.    सेर्गियो मातेरेल्ला
d.    थेरेसा मे


9. राष्ट्रीय महिला आयोग ने कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से भारत के किस क्षेत्र में महिलाओं विशेषकर युवा महिलाओं के लिए आजीविका कार्यक्रम में मदद करने की घोषणा की है?
a.    पूर्वोत्तर क्षेत्र
b.    मध्य भारत क्षेत्र
c.    उत्तर भारत
d.    दक्षिण भारत


10. जापानी वायु सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) और भारतीय वायुसेना के बीच एक द्विपक्षीय वायु अभ्यास का क्या नाम है?
a.    टेरीरैक-02
b.    शिन्यूयू मैत्री-18
c.    स्पार्क-20
d.    एनटीटी-150



उत्तर:

1. c. ए एन झा
विवरण: भारत के वर्तमान व्यय सचिव ए एन झा को हाल ही में देश का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है.

2. d. लुका मॉड्रिक
विवरण: लुका मॉड्रिक ने वर्ष 2018 का बैलोन डी' ओर पुरस्कार जीता. उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का पिछले 10 साल से चला आ रहा वर्चस्व खत्म कर दिया.

3. a. कतर
विवरण: कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने 03 दिसंबर 2018 को घोषणा की कि कतर एक जनवरी 2019 से तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक से बाहर हो जाएगा.

4. b. स्पेसएक्स
विवरण: स्पेसएक्स ने कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस से एक साथ 64 उपग्रह प्रक्षेपित किये. किसी भी अमेरिकी कंपनी द्वारा एक साथ इतने उपग्रह प्रक्षेपित करने में यह एक नया रिकॉर्ड है.

5. c. 3 दिसंबर
विवरण: प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य समाज में दिव्यांग जनों का विकास सुनिश्चित करना है.

6. d. 4 दिसंबर
विवरण: भारत में प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य भारत की नौसेना की उपलब्धियों तथा भारतीय नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डालना है.

7. d. नई दिल्ली
विवरण: पहले भारत-आसियान इन्नोटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया. इसका आयोजन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा विदेश मंत्रालय के विज्ञान व तकनीक विभाग के साथ मिलकर किया गया.

8. a. सायरिल राम्फोसा
विवरण: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल राम्फोसा भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. सायरिल राम्फोसा भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले दूसरे दक्षिणी अफ्रीकी नेता होंगे.

9. a. पूर्वोत्तर क्षेत्र
विवरण: राष्ट्रीय महिला आयोग कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र में महिलाओं विशेषकर युवा महिलाओं के लिए आजीविका कार्यक्रम में मदद करेगा ताकि वे सशक्त बन सकें.

10.  b. शिन्यूयू मैत्री-18
विवरण: जापानी वायु सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) और भारतीय वायुसेना के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास शिन्यूयू मैत्री-18 वायु सेना केंद्र आगरा में किया गया