25 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स 



• जनवरी 2023 में, आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और चिकित्सा की अन्य पारंपरिक प्रणालियों में मेडिकल वैल्यू ट्रेवल को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - भारत पर्यटन विकास निगम


• केंद्रीय MSME मंत्री नारायण राणे ने 23 जनवरी 2023 को किस शहर में एक दिवसीय राष्ट्रीय SC-ST हब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया - मुंबई


• अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने जनवरी 2023 में हॉकी डेवलपमेंट और मेन्स वर्ल्ड कप के लिए किसके साथ साझेदारी की - JSP फाउंडेशन


• भारत में हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है - 24 जनवरी


• जनवरी 2023 में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) ने किस राज्य में भारत के पहले STEM इनोवेशन एंड लर्निंग सेंटर (SILC) का उद्घाटन किया - तमिलनाडु


• "इंडियाज नॉलेज सुप्रीमेसी: द न्यू डॉन" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं - डॉ. अश्विन फर्नांडीस


• प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 कितने बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए छह श्रेणियों में प्रदान किया गया है - 11


• युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय (MYAS) ने 19 और 20 जनवरी, 2023 को दिल्ली के बाहर अपनी पहली मिशन ओलंपिक सेल (MOC) की बैठक कहाँ आयोजित की - भुवनेश्वर


• यूथ-20 ग्रुप की पहली बैठक 6-8 फरवरी 2023 को किस शहर में होगी - गुवाहाटी


• किस राज्य के लुंगलेई फायर स्टेशन को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ है - मिजोरम


• 24 जनवरी 2023 को इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और अंतिम मैच के दौरान अपना चौथा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाकर, किसने बाबर आजम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की - शुभमन गिल


• पुलिस महानिदेशक (DGP) का पद प्राप्त करने वाली पंजाब की पहली महिला IPS अधिकारी कौन बनीं - गुरप्रीत कौर देव और शशि प्रभा द्विवेदी


• उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। यह आयोजन किस वर्ष से हर साल मनाया जा रहा है - 2018


• अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 का विषय क्या है - टू इन्वेस्ट इन पीपल, प्रायरिटाइज एजुकेशन


• शंघाई सहयोग संगठन (SCO) फिल्म महोत्सव 27 से 31 जनवरी 2023 तक किस शहर में आयोजित किया जाएगा - मुंबई


• जनवरी 2023 में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत के रूप में किसे नामित किया है - जूली टर्नर


• जनवरी 2023 में, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और पतंजलि जैविक अनुसंधान संस्थान को स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन द्वारा कितने करोड़ की एक परियोजना मिली - 4.32 करोड़


• जनवरी 2023 में, किस हवाई अड्डे को "बेस्ट सस्टेनेबल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - गोवा मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा


• किस राज्य ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ 'यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण' (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का फैसला किया है - असम