19 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स 



• जनवरी 2023 में वर्ल्ड ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शाहरुख खान का स्थान क्या है - 4


• इंडिया मोबाइल गेमिंग रिपोर्ट 2022 के अनुसार, कौन सा राज्य मोबाइल गेमर्स के लिए शीर्ष स्थान के रूप में उभरा है - उत्तर प्रदेश


• 17 जनवरी 2023 को अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ओकलैंड सिटी काउंसिल सदस्य के रूप में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की और पहली अश्वेत LGBTQ महिला कौन बन गई हैं - जननी रामचंद्रन


• जीना लोलोब्रिगिडा का जनवरी 2023 में निधन हो गया। वह किस देश से संबंधित थीं - इटली


• दिसंबर 2022 में भारत का व्यापारिक निर्यात एक साल पहले से कितने प्रतिशत घटकर 34.5 बिलियन डॉलर हो गया - 12.2%


• किसने जनवरी 2023 में भारत के पहले राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक, PARAKH को अधिसूचित किया है - NCERT


• जनवरी 2023 में कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित मलेशिया ओपन बैडमिंटन 2023 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता - विक्टर एक्सेलसन


• भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने जनवरी 2023 में बिहार के नालंदा जिले में विश्व विरासत स्थल 'नालंदा महाविहार' के परिसर के भीतर दो लघु स्तूपों की खोज की। स्तूप लगभग कितने वर्ष पुराने हैं - 1200


• जनवरी 2023 में, पर्यावरण मंत्रालय ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की किस अनुसूची के तहत संरक्षित पौधों की सूची में नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को सूचीबद्ध किया है - अनुसूची III


• कोटक इन्वेस्टमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत में इक्विटी कैपिटल मार्केट (ECM) गतिविधि के माध्यम से कितने बिलियन डॉलर के फंड का लेन-देन किया गया - 16.4 बिलियन डॉलर


• जनवरी 2023 में, किसने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता - हैरी ब्रुक


• किसको भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (BBPOU) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है - पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड


• किस फिल्म ने 16 जनवरी 2023 को अजंता-एलोरा फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 'गोल्डन कैलाश' पुरस्कार जीता - नानेरा


• RBI ने बैंकों द्वारा प्रावधानीकरण करने के लिए अपेक्षित हानि-आधारित दृष्टिकोण का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत, बैंकों को उनकी क्रेडिट हानि के मूल्यांकन के आधार पर वित्तीय संपत्तियों (मुख्य रूप से ऋण) को कितने श्रेणियों में से एक में वर्गीकृत करना होगा - 3 श्रेणियों


• किसने अपनी आत्मकथा 'ओरनवेशनंथिनते कथा' के लिए पहला फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 जीता - के. वेणु


• किसने LHS 475b नामक एक नए एक्सोप्लैनेट की खोज की - NASA


• गुयेन जुआन फुक ने जनवरी 2023 में अपने इस्तीफे की घोषणा की। वह किस देश के राष्ट्रपति हैं - वियतनाम


• भोपाल डिक्लेरेशन किससे संबंधित है - थिंक-20


• जनवरी 2023 में भारत ने किस देश के साथ 5वीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता आयोजित की - दक्षिण कोरिया