17 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स 



•  गूगल ने 15 जनवरी 2023 को भारतीय पहलवान खशाबा दादासाहेब जाधव, जिन्हें पॉकेट डायनमो के नाम से भी जाना जाता है, की कौन - सी जयंती मनाई? इस अवसर पर डूडल  बनाया - 97वां

•  13 जनवरी 2023 को विकासशील देशों के लिए एक नई 'आरोग्य मैत्री' परियोजना की घोषणा किसने की - नरेंद्र मोदी

•  भारतीय रेलवे ने 14 जनवरी 2023 को भारत और किस देश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए 'भारत गौरव डीलक्स AC' पर्यटक ट्रेन चलाने की घोषणा की है - नेपाल

•  14 जनवरी 2023 को, किसने भारत के भू-स्थानिक पारितंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “जियोस्पेशियल हैकथॉन” लॉन्च किया - डॉ. जितेंद्र सिंह

•  भारत ने 15 जनवरी 2023 को किस देश को पेंटावैलेंट टीकों की 12,500 खुराक दान करने की घोषणा की - क्यूबा

•  15 जनवरी 2023 को 71वें वार्षिक मिस यूनिवर्स पेजेंट का विजेता किसे नामित किया गया - आर बोनी गेब्रियल

•  15 जनवरी 2023 को एक दिवसीय क्रिकेट के इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने - विराट कोहली

•  भारत ने रक्षा बलों और भारतीय सेना के पहले प्रमुख जनरल के.एम. करियप्पा को सम्मानित करने के लिए 15 जनवरी 2023 को कौन – सी सेना दिवस मनाया - 75वां

•  16 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 तक वार्षिक विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन का 53वां संस्करण किस देश में आयोजित किया जाएगा - स्विट्जरलैंड

•  जनवरी 2023 में थाईलैंड के नोंथबुरी में आयोजित बैंकॉक ओपन मेन्स डबल टेनिस चैंपियनशिप किसने जीती - युकी भांबरी और साकेत माइनेनी

•  G20 के तहत 'थिंक 20' बैठक 16 जनवरी 2023 को किस शहर में शुरू हुई - भोपाल

•  जनवरी 2023 में, किसको आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) का नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है - क्लेयर लोम्बार्डेली

•  राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस कब मनाया जाता है - 16 जनवरी

•  जल्लीकट्टू समारोह 14 जनवरी 2023 को किस राज्य में शुरू हुआ - तमिलनाडु

•  किसके द्वारा जारी वार्षिक असमानता रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे अमीर 1% लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40% से अधिक हिस्सा है - ऑक्सफैम इंटरनेशनल

•  लॉस एंजिल्स, अमेरिका में जनवरी 2023 में आयोजित क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता - ब्रेंडन फ्रेजर

•  वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत की WPI आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर घटकर कितने प्रतिशत हो गई, जो नवंबर में 5.85% थी - 4.95%

•  अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय (MoMA) ने पढ़ो परदेश योजना को बंद कर दिया है। इसे किस बैंक के माध्यम से लागू किया जा रहा था - केनरा बैंक

•  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का 148वां स्थापना दिवस 15 जनवरी 2023 को किस शहर में मनाया गया - नई दिल्ली

•  केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के एक बयान के अनुसार, पूरे देश को किस वर्ष तक डॉप्लर मौसम रडार नेटवर्क से कवर किया जाएगा - 2025