03 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1:- किसने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- विकास कुमार ने।
प्रश्न 2:- अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने 1 अप्रैल 2022 को 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी आधिकारिक रूप से किस देश को सौंप दी है?
उत्तर :- भारत।
प्रश्न 3:- विश्व का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक क्रूज जहाज किस नदी की यात्रा करने के बाद हाल ही में मध्य हुबेई प्रांत के यिचांग के बंदरगाह में वापस आ गया है?
उत्तर :- यांग्त्ज़ी नदी।
प्रश्न 4:- कौनसा राज्य भारत का शीर्ष सब्जी उत्पादक राज्य बना है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश।
प्रश्न 5:- किस राज्य ने वर्ष 2024 तक टी बी मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा?
उत्तर :- मध्यप्रदेश।
प्रश्न 6:- हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी समुद्री अभ्यास 2022 के पहले संस्करण का आयोजन अरब सागर और किस राज्य में किया गया है?
उत्तर :- गोवा में।
प्रश्न 7:- भारत के जयनगर (बिहार) और नेपाल के कुर्था के बीच कितने किलोमीटर लंबी ट्रेन की सेवा 2 अप्रैल से शुरू हो गयी है?
उत्तर :- 34.5 किलोमीटर।
प्रश्न 8:- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लोगो और शुभंकर किस शहर में लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- बेंगलुरु में।
प्रश्न 9:- कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन ने हाल ही में कितने किलोमीटर के मार्ग का विद्युतीकरण करके 100% विद्युतीकरण कर लिया है?
उत्तर :- 741 किलोमीटर।
प्रश्न 10:- किस राज्य की विधानसभा ने शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के उद्देश्य से विधेयक पारित किया है?
उत्तर :- गुजरात विधानसभा ने।
प्रश्न 11:- ADB और किस ने भारत में MFI के लिए $100 मिलियन का आंशिक गारंटी कार्यक्रम स्थापित करने के लिए भागीदारी की है?
उत्तर :- HSBC ने।
प्रश्न 12:- गूगल पे और किसने हाल ही में “यूपीआई के लिए टैप टू पे” के लिए समझौता किया है?
उत्तर :- पाइन लैब्स ने।
प्रश्न 13:- NABH के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- महेश वर्मा।
प्रश्न 14:- कौनसी राजनितिक पार्टी 1990 के बाद राज्यसभा में 100 सीटों को पार करने वाली पहली पार्टी बनी है?
उत्तर :- भाजपा।
प्रश्न 15:- किसने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- डॉ. एस राजू ने।
Social Plugin