28 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में
   ─⊱━━━━━━━━⊱⊰━━━━━━━━⊰─
• केंद्रीय कृषि मंत्री ने मार्च 2022 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की वार्षिक आम बैठक (AGM) के किस संस्करण की अध्यक्षता की - 93 वां

• मार्च 2022 में किस राज्य में आयोजित 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) में भारतीय रेलवे की महिला टीम विजेता बनी - नगालैंड

• मार्च 2022 में , केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में 2,334 करोड़ रुपये दो राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया - महाराष्ट्र

• किसने 26 मार्च 2022 को अपना निफ्टी SDL Plus AAA PSU बॉन्ड दिसंबर 60:40 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है - टाटा म्यूचुअल फंड

• रितु खंडूरी भूषण किस राज्य की विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं - उत्तराखंड

• ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में लोगों ने एक घंटे के लिए गैर - जरूरी बिजली की लाइट बंद करके 2022 में किस दिन अर्थ आवर मनाया था - 26 मार्च

• कर्नाटक सरकार ने मार्च 2022 में शिगगांव और सावनूर शहरों के कितने गांवों के लिए एक प्रमुख पेयजल परियोजना को मंजूरी दी है - 120

• मार्च 2022 में गुजरात के किस शहर को स्टील के कचरे से बनी पहली ' स्टील रोड ' मिली है - सूरत

• मार्च 2022 में किस शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में मेट्रो ट्रेन के लिए बने भारत के पहले हल्के , एल्यूमीनियम - बॉडी डिब्बों को हरी झंडी दिखाई गई - कोलकाता

• हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 26 मार्च 2022 को कितने नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की मंजूरी दी है - 21

• मार्च 2022 में कौन सा देश पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थान बना - कुवैत

• हिसाशी ताकुची को किस संगठन के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है - मारुति सुजुकी

• 1 अप्रैल 2022 से तीन महीने की अवधि के लिए सीएसबी बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - प्रलय मंडल

• स्टीफन विल्हाइट का निधन हो गया , उन्हें के निर्माता के रूप में जाना जाता है - एनिमेटेड जीआईएफ

• हाल ही में , महाराष्ट्र विधान सभा ने स्थानीय अधिकारियों के आधिकारिक कार्य के लिए किस भाषा को अनिवार्य बनाने के लिए एक विधेयक पारित किया - मराठी

• राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किस भारतीय नौसेना जहाज को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रंग से सम्मानित किया है - आईएनएस वलसुरा

• हाल ही में दिल्ली के लोकायुक्त के रूप में किसने शपथ ली है  - न्यायमूर्ति हरीश चंद्र

• मार्च 2022 में जिस देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन ने ‘एबेल पुरस्कार 2022’ जीत लिया है- अमेरिका

• हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के जिस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ 8,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं- स्टीव स्मिथ