22 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में
─⊱━━━━━━━━⊱⊰━━━━━━━━⊰─
• विश्व कविता दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है, इस दिवस की शुरुआत पहली बार UNESCO ने किस वर्ष में पेरिस में अपने 30 वें आम सम्मेलन में की थी - 1999
• अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2022 का विषय क्या है - वन और सतत उत्पादन और खपत
• राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मार्च 2022 में राष्ट्रपति भवन में 2022 के लिए कितने पद्म विभूषण , पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए - 2,8 और 54
• 20 मार्च 2022 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और किस विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की - ऑस्ट्रिया
• श्री धर्मजीवन गाथा पुस्तक के लेखक कौन हैं - स्वामी श्री माधवप्रिय दासजी
• नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस दिन मनाया जाता है - 21 मार्च
• किसने मार्च 2022 में अपने हाउसिंग अपॉर्चुनिटीज फंड को लॉन्च करने की घोषणा की है - ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड
• मार्च 2022 में किन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) के वैज्ञानिकों और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने गहन शिक्षण एल्गोरिदम विकसित किया है - IIT मद्रास
• 2022 में किस दिन को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के रूप में मनाया जाता है - 21 मार्च
• 20 मार्च 2022 को किस शहर में कला , शिल्प और संस्कृति के 10 दिवसीय उत्सव , ताज महोत्सव का उद्घाटन किया गया - आगरा
• किस राज्य सरकार की कैबिनेट ने 2022-23 के लिए आबकारी नीति को मंजूरी दी है - हिमाचल प्रदेश
• 21 मार्च 2022 को कौन सा संस्थान वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के पांचवें संस्करण का आयोजन कर रहा है - NITI आयोग
• किस राज्य की विधानसभा पूरी तरह से पेपरलेस बनने के लिए राष्ट्रीय ई - विधान एप्लिकेशन ( NeVA ) कार्यक्रम को लागू करने वाली भारत की पहली विधानसभा बन गई है - नागालैंड
• किसने दोहा , कतर में आयोजित 19 वीं एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 जीती है - पंकज आडवाणी
• 20 मार्च 2022 को किस राज्य ने ' पखाल दिवस ' मनाया है - ओडिशा
• किसे मार्च 2022 में मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है - एन. बीरेन सिंह
• भारत और किस देश ने 19 मार्च 2022 को सतत् आर्थिक विकास प्राप्त करने की दिशा में सहयोग के लिए स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी (CEP) शुरू की है - रूस
Social Plugin