21 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

   


• हाल ही में सरकार ने जबलपुर हवाई अड्डे के विकास के लिए कितने रुपए की योजना को मंजूरी दी - चार सौ 21 करोड़ 


• पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाने के लिए सद्भावना दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है - 20 अगस्त


• किस संगठन के सहयोग से, भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और सुरक्षा में सुधार के लिए "यूनाइट अवेयर" नामक एक तकनीकी मंच लॉन्च किया है - संयुक्त राष्ट्र


• हाल ही में जिस देश ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के सहयोग से दुनिया भर में काम कर रहे ‘शांति सैनिकों’ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये एक प्रौद्योगिकी मंच शुरू किया है - भारत


• भारत में अक्षय ऊर्जा के विकास और अपनाने के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाने हेतु अक्षय ऊर्जा दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है - 20 अगस्त

 

• विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) जिस दिन मनाया जाता है - 19 अगस्त


• किस संस्थान ने शत्रुतापूर्ण रडार खतरों के खिलाफ भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमानों की सुरक्षा के लिए एक उन्नत चैफ प्रौद्योगिकी विकसित की है - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

 

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस देश के बीच आपदा प्रबंधन पर समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दे दी है - बांग्लादेश


• अगस्त 2021 में, भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में किस देश के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया है - वियतनाम

 

• TCS कंपनी 17 अगस्त 2021 को जितने लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य को पार करने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गई है - 13 लाख करोड़ रुपये


• भारतीय नौसेना ने किस देश की नौसेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने का प्रावधान करता है - ऑस्ट्रेलिया

 

• सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है - अपूर्व चंद्र


• विश्व मानवतावादी दिवस 2021 का विषय क्या है - द ह्यूमन रेस

 

• भारत के लिए लम्बे समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहे जिस खिलाड़ी ने संन्यास लेने की घोषणा की है - मनन शर्मा


• हाल ही में किसके लिए एक महत्वाकांक्षी 'उभरते सितारे फंड' शुरू किया गया है - निर्यात-उन्मुख फर्म और स्टार्टअप

 

• विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) जिस दिन मनाया जाता है - 20 अगस्त


• आर्थिक विकास संस्थान (IEG) सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है - एनके सिंह 


• रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने वर्ष 2021-2022 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान जितने प्रतिशत लगाया है - 9.4 प्रतिशत


• भारत ने हाल ही में कहा के मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 500 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - बेंगलुरू


• हाल ही में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के कितने किलोमीटर लम्‍बे मार्ग का उद्घाटन किया - एक दशमलव छह किलोमीटर