30 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स
• किस राज्य सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य और आदिवासियों की आजीविका में सुधार के दोहरे उद्देश्यों के साथ आयुष आधारित आर्थिक उन्नयन योजना 'देवरण्य योजना' तैयार की है - मध्य प्रदेश
• अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए किस शहर का चयन किया गया है - इंदौर
• वह देश जिसने भारत सहित अपनी कोविड-19 ‘रेड लिस्टि' में शामिल देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल के लिए यात्रा प्रतिबंध और भारी जुर्माना लगाने की घोषणा की है - सऊदी अरब
• प्रसिद्ध खिलाड़ी नंदू नाटेकर किस खेल से जुड़े थे जिनका हाल ही में निधन हो गया - बैडमिंटन
• भारत की प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है - स्वर्ण पदक
• लैंडस्केप गार्डन, सिटियो बर्ले मार्क्स साइट किस देश में स्थित है किसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जोड़ा गया है - ब्राजील
• हाल ही में दिल्ली की किस युवा खिलाड़ी ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है - वंतिका अग्रवाल
• केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह ने किस राज्य के सोहरा में बहुप्रतीक्षित ग्रेटर सोहरा जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया - मेघालय
• हाल ही में किस राज्य में एक बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी गई है - असम
• अमेरिका में चीन के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - किन गांग
• सभी सरकारी सेवाओं में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है - कर्नाटक
• अमेरिका ने हाल ही में भारत के टीकाकरण कार्यक्रम (Covid-19 Vacciantion Program) में सहायता के तौर पर कितने करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है - 2.5 करोड़ डॉलर
• राष्ट्रपति मिशेल औन के साथ बाध्यकारी संसदीय परामर्श के बाद लेबनान के नए प्रधान मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - नजीब मिकाती
• अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) किस दिन मनाया जाता है - 29 जुलाई
• टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहली मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में किस देश ने स्वर्ण पदक जीता है - चीन
• युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस खिलाड़ी को महान खिलाड़ी बताया - मुक्केबाज मैरीकॉम
• जानी-मानी पार्श्व गायिका को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए किसे चुना गया - आशा भोसले
• अमरीका ने भारत के कोविड रोधी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कितने डॉलर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की - ढाई करोड़ डॉलर
• टोक्यो ओलिम्पिक हॉकी में भारत ने मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना को कितने से हराया - तीन-एक से
Social Plugin