मौर्य काल (322 ई.पू. से 185 ई.पू.) 
भाग- 01 (चंद्रगुप्त मौर्य और बिंदुसार) 



 सबसे प्राचीनतम राजवंश कौन सा है -मौर्य वंश 

 मौर्य वंश की स्थापना कब की गई - 322 ईसा पूर्व

 मौर्य वंश का संस्थापक कौन था - चंद्रगुप्त मौर्य 

 चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म कब हुआ 345 ईसा पूर्व 

 धनानंद को हराने में किसने चंद्रगुप्त मौर्य की मदद की थी - चाणक्य ने

 चंद्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री कौन था चाणक्य 

 चाणक्य के अन्य नाम क्या थे- विष्णुगुप्त और कौटिल्य

 चाणक्य द्वारा लिखित पुस्तक कौन सी है- अर्थशास्त्र

 अर्थशास्त्र किस विषय पर आधारित पुस्तक हैं- राजनीति पर 

 किस की तुलना मैकियावेली के प्रिंस से की जाती है कौटिल्य का अर्थशास्त्र 

 मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा कौन सी थी- पण 

 नंद वंश के पश्चात मगध पर किस राजवंश ने शासन किया - मौर्यों ने 

 मालवा गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते। - चंद्रगुप्त मौर्य ने 

 मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र कौन सा था - तक्षशिला 

 चंद्रगुप्त किस धर्म का अनुयाई था। - जैन धर्म का

 चंद्रगुप्त ने अपना अंतिम समय किस स्थान पर बिताया - कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में 

 चंद्रगुप्त ने सेल्यूकस निकेटर को कब हराया - 305 ईसा पूर्व में 

 सेल्यूकस निकेटर ने अपनी पुत्री कार्नेलिया की शादी किसके साथ की। - चंद्रगुप्त के साथ 

 सेल्यूकस निकेटर ने युद्ध की शर्तों के अनुसार कौन से चार प्रांत चंद्रगुप्त को प्रदान किए। - काबुल, कंधार हेरात और मकरान

 चंद्र गुप्त गुप्त ने किससे जैन धर्म की दीक्षा ली थी - भद्रबाहु से 

 सेल्यूकस निकेटर का राजदूत कौन था जो चंद्रगुप्त के दरबार में रहा था- मेगस्थनीज 

 मेगस्थनीज द्वारा लिखी गई पुस्तक कौन सी है - इंडिका

 चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस निकेटर के बीच युद्ध का वर्णन किसने किया है। - एप्पियानस 

 किसके अनुसार चंद्रगुप्त ने सेल्यूकस निकेटर को 500 हाथी उपहार में दिए थे - प्लूटार्क 

 किसकी ग्रंथ में चंद्रगुप्त का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है‌ - विशाखदत्त 

 किस पुस्तक में पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है - इंडिका 

 किस मौर्य राजा ने दक्कन पर विजय प्राप्त की। - चंद्रगुप्त मौर्य ने

 मेगस्थनीज ने भारतीय समाज को कितने श्रेणियों में विभाजित किया है। - सात 

 पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त महल मुख्यतः किसका बना था । - लकड़ी का 

 पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया - चंद्रगुप्त ने 

 किस अभिलेख में यह साबित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था - रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख 

 किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त के लिए वृषल (निम्न कुल) शब्द का प्रयोग किया गया है। - मुद्राराक्षस 

 किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए आर्य शब्द का प्रयोग हुआ है‌। - अर्थशास्त्र में 

 किसने पाटलिपुत्र को पोलिब्रोथा कहा। - मेगस्थनीज ने मौर्य काल में एग्रनोमाई किसे कहा जाता था। - सड़क निर्माण अधिकारी को 

 किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है - परिशिष्ट पर्वन 

 किस महीने से मौर्य का राजकोषीय वर्ष आरंभ होता था। अषाढ़ (जुलाई) 

 भारतीय लिखने की कला नहीं जानते यह किसकी उक्ति है। - मेगस्थनीज की 

 चंद्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी कौन था। - बिंदुसार

 बिंदुसार मगध की राज गद्दी पर कब बैठा। - 298 ईसा पूर्व 

 बिंदुसार किस अन्य नाम से जाना जाता है। - अमित्रघात

 अमित्रघात से क्या अभिप्राय है - शत्रु विनाशक 

 बिंदुसार किस धर्म का अनुयाई था। - आजीवक संप्रदाय 

 वायु पुराण में बिंदुसार को क्या कहा गया है। भद्रसार (वारिसार) 

 स्ट्रेबो के अनुसार सीरियल नरेश एंटियोकस ने बिंदुसार के दरबार में किसे भेजा । - डाइमेकस नामक राजदूत को

 किसे मेगस्थनीज का उत्तराधिकारी माना जाता है डाइमेकस को 

 जैन ग्रंथों के अनुसार बिंदुसार को कहा गया है - सिंह सेन 

 बिंदुसार के शासनकाल में कहां हुए दो विद्रोह का वर्णन है - तक्षशिला में 

 तक्षशिला विद्रोहों को दबाने के लिए बिंदुसार ने किसे भेजा - पहले सुसीम को और बाद में अशोक को

 एथीनियस के अनुसार बिंदुसार ने सीरिया के शासक एंटीयोकस_1 से क्या भेजने की प्रार्थना की थी। - मदरा, सूखे अंजीर एवं एक दार्शनिक

 बौद्ध विद्वान तारा नाथ ने बिंदुसार को कितने राज्यों का विजेता और बताया है। - 16 राज्यों का 

 बिंदुसार का उत्तराधिकारी कौन था। - अशोक