साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2018 तक

1
BESICGK.TK अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1 . निम्नलिखित में से किसने मिस वर्ल्ड 2018 का ख़िताब अपने नाम किया है?
a. मानुषी छिल्लर
b. वेनेसा पोन्स डि लियोन
c. कदिज रोबिनसन
d. निकोलेन निल्सन
2. मिस वर्ल्ड 2018 का ख़िताब जीतने वाली सुंदरी किस देश की नागरिक हैं?
a. वेनेजुएला
b. पेरु
c. अर्जेंटीना
d. मेक्सिको
3. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या वार्षिक 1.35 मिलियन हो गई है जबकि यह आंकड़ा प्रत्येक वर्ष बढ़ रहा है?
a. विश्व बैंक
b. विश्व स्वास्थ्य संगठन
c. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
d. संयुक्त राष्ट्र
4 . हाल ही में नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) द्वारा की गई घोषणा के अनुसार विश्व का सबसे ऊँचा पुल किस राज्य में बनाया जा रहा है?
a. असम
b. मणिपुर
c. अरुणाचल प्रदेश
d. सिक्किम
5 . जापान के बाद भारत ने किस देश को हाल ही में वीज़ा ऑन अराइवल सुविधा देने की घोषणा की है?
a. ब्राज़ील
b. मेक्सिको
c. आयरलैंड
d. दक्षिण कोरिया
6. भारत द्वारा हाल ही में किस अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल का सातवां सफल परीक्षण किया गया है?
a. अग्नि-4
b. अग्नि-5
c. पृथ्वी-3
d. पृथ्वी-4
7. किस देश के वैज्ञानिकों ने लंबी गर्दन और पूंछ वाले एक विशालकाय शाकाहारी डायनासोर वोल्गाटाइटन की पहचान की है?
a. रूस
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान
8 . संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, युद्ध प्रभावित यमन में कितने करोड़ लोग भूख का और कम-से-कम ढाई लाख लोग तबाही का सामना कर रहे हैं?
a. तीन करोड़
b. चार करोड़
c. सात करोड़
d. दो करोड़
9. आईसीसी ने 10 दिसंबर 2018 को किस देश के स्पिनर अकिला धनंजय के गेंदबाज़ी ऐक्शन को अवैध करार देते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज़ी करने से निलंबित कर दिया?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. इंग्लैंड
c. श्रीलंका
d. पाकिस्तान
10. केंद्र सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में 10% की बजाय कितने प्रतिशत योगदान करेगी?
a. 14%
b. 20%
c. 25%
d. 12%
11. कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (सीपीजे) द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2018 में (1 दिसंबर तक) दुनियाभर में कितने पत्रकार जेलों में बंद किए गए?
a. 251
b. 355
c. 521
d. 640
12. रेलवे ने जनवरी 2019 में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले के लिए 700 करोड़ रुपये की कितनी योजनाएं शुरू कीं हैं?
a. 81
b. 60
c. 55
d. 41
13. किस राज्य के हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई में कहा है कि देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था इसलिए उस समय भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था?
a. महाराष्ट्र
b. मेघालय
c. केरल
d. उत्तर प्रदेश
14. टीवीएस मोटर के चेयरमैन का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में टाटा ट्रस्ट ने वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया है?
a. कपिल गोस्वामी
b. पवन बंसल
c. वेणु श्रीनिवासन
d. आर. पी. नटराजन
15. हाल ही में किस बैंक ने घोषणा की है कि वह 31 दिसंबर तक देशभर में 40 नई शाखाएं खोलेगा जिससे उसकी कुल शाखाओं की संख्या बढ़कर 978 हो जाएगी ?
a. कोटक महिंद्रा बैंक
b. आरबीएल
c. केनरा बैंक
d. बंधन बैंक
उत्तर:
1. b. वेनेसा पोन्स डि लियोन
विवरण: वेनेसा पोन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का ख़िताब जीता है. उन्हें पिछले वर्ष की विजेता मानुषी छिल्लर ने ताज पहनाया.
2. d. मेक्सिको
विवरण: मेक्सिको की वेनेसा पोन्स डि लियोन (Vanessa Ponce de Leon) ने मिस वर्ल्ड 2018 का ख़िताब जीता है. वेनेसा पहली मेक्सिको की पहली प्रतियोगी हैं जिन्होंने यह ख़िताब जीता है.
3. b. विश्व स्वास्थ्य संगठन
विवरण: स्वास्थ्य संगठन ने सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्थिति रिपोर्ट- 2018 जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.
4. b. मणिपुर
विवरण: हाल ही में नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) द्वारा जारी की गई घोषणा के अनुसार मणिपुर में विश्व का सबसे ऊँचा पुल बनाया जा रहा है. यह पुल मणिपुर की आइरिंग नदी पर बन रहा है.
5. d. दक्षिण कोरिया
विवरण: जापान के बाद भारत ने दक्षिण कोरिया को हाल ही में वीज़ा ऑन अराइवल सुविधा देने की घोषणा की है. इस कदम से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
6. b. अग्नि-5
विवरण: भारत ने अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक अग्नि-5 का 10 दिसंबर 2018 को सफल परीक्षण किया. यह इस मिसाइल का सातवां परीक्षण है.
7. a. रूस
विवरण: रूस के वैज्ञानिकों ने लंबी गर्दन और पूंछ वाले एक विशालकाय शाकाहारी डायनासोर वोल्गाटाइटन की पहचान की है, जो करीब 13 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर रहते थे.
8. d. दो करोड़
विवरण: संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, युद्ध प्रभावित यमन में दो करोड़ लोग भूख का और कम-से-कम ढाई लाख लोग तबाही का सामना कर रहे हैं.
9. c. श्रीलंका
विवरण: आईसीसी ने 10 दिसंबर 2018 को श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय के गेंदबाज़ी ऐक्शन को अवैध करार देते हुए तत्कादल प्रभाव से उन्हें अंतर्राष्ट्रीरय क्रिकेट में गेंदबाज़ी करने से निलंबित कर दिया.
10. a. 14%
विवरण: केंद्र सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में 10% की बजाय 14% योगदान करेगी. इसके अलावा सेवानिवृति के समय एनपीएस से की जाने वाली निकासी पर अब टैक्स नहीं लगेगा.
11. a. 251
विवरण: कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (सीपीजे) के मुताबिक, 2018 में (1 दिसंबर तक) दुनियाभर में 251 से अधिक पत्रकार जेलों में बंद किए गए जिनमें से 13% महिलाएं हैं.
12. d. 41
विवरण: रेलवे ने जनवरी में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले के लिए 700 करोड़ रुपये की 41 योजनाएं शुरू कीं जिनमें से 29 पूरी हो चुकी हैं.
13. b. मेघालय
विवरण: मेघालय हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई में कहा है कि देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था इसलिए उस समय भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था.
14. c. वेणु श्रीनिवासन
विवरण: टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी 'टाटा संस' में 66% हिस्सेदारी रखने वाले 'टाटा ट्रस्ट' ने पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह और टीवीएस मोटर के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को अपने विभिन्न न्यासों का वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया है.
15. d. बंधन बैंक
विवरण: बंधन बैंक ने घोषणा की है कि वह 31 दिसंबर तक देशभर में 40 नई शाखाएं खोलेगा जिससे उसकी कुल शाखाओं की संख्या बढ़कर 978 हो जाएगी.