प्रमुख सामाजिक पुरस्कार - Pramukh Samajik Puraskar
डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार (Dr. Ambedkar National Award) - इस पुरस्कार को पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु वर्ष 1992 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार में दस लाख रूपये की धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
गांधी शांति पुरस्कार (Gandhi Peace Prize) - इस पुरस्कार को वर्ष 1995 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार में एक करोड़ रूपये की धनराशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है ।
स्त्री शक्ति पुरस्कार (Woman power award) - इस पुरस्कार को वर्ष 2000 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार को प्रतिवर्ष पॉच महिलओं को दिया जाता है पुरस्कार में एक-एक लाख रू0 की नकद राशि प्रदान किया जाता है।
कबीर पुरस्कार (Kabir Award) - इस पुरस्कार को वर्ष 1990 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार की राशि को दो श्रेणियों के अन्तर्गत एक लाख तथा 50 हजार रू0 की धनराशि प्रदान की जाती है।
प्राणिमित्र पुरस्कार (Life prize) - इस पुरस्कार को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्धारा प्राणियों की सुरक्षार्थ के लिया दिया जाता है इस पुरस्कार में एक लाख रू0 की धनराशि प्रदान किया जाता है।
जमनालाल बजाज पुरस्कार (Jamnalal Bajaj Award) - इस पुरस्कार को जमनालाल बजाज फाउण्डेशन द्धारा सामाजिक कार्यो एवं ग्रामीण विकास के लिए दिया जाता है इस पुरस्कार में दो लाख रू0, प्रशस्तिपत्र तथा ट्राफी प्रदान की जाती है।
Social Plugin