नासा ने सेटेलाईट डाटा के कमर्शियल उपयोग को बढ़ावा देने हेतु टूलकिट लॉन्च किया



नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने 19 जुलाई 2018 को सेटेलाईट डाटा के कमर्शियल उपयोग को बढ़ावा देने हेतु टूलकिट लॉन्च की.

यह ऑनलाइन टूलकिट इस उद्देश्य के साथ लॉन्च किया गया कि उपयोगकर्ताओं को डाटा के शोध, व्यावसायिक परियोजनाओं या संरक्षण प्रयासों के लिए प्रासंगिक उपग्रह डाटा का पता लगाने तथा उससे विश्लेषण और उसे उपयोग करना आसान हो सके.

रिमोट सेंसिंग टूलकिट

•    "रिमोट सेंसिंग टूलकिट" एक साधारण प्रणाली प्रदान करता है जो उपयोगकर्ता इनपुट के आधार पर प्रासंगिक स्रोतों की तुरंत पहचान करता है.

•    टूलकिट को उपयोगकर्ताओं को डेटा खोजने के लिए डिज़ाइन किया गया है. साथ ही नए टूल्स बनाने के लिए इसमें कुछ टूल्स और कोड दिए गये हैं.

•    यह नया टूल नासा उपग्रह डेटा को पहले से कहीं अधिक आसान बनाता है और इसका उपयोग करने में सहायता प्रदान करता है.