भारत के राज्य और उनके गठन और पुनर्गठन - State of India and their formation - reformation
भारत की आजादी पहले अंग्रेजी हुकुमत ने भारत को अपने हिसाब से बॉट रखा था, जिसमेें 562 देशी रियासतों शामिल थी, 1947 में भारत को आजादी मिलते ही इन 562 देशी रियासतों के एकीकरण व पुनर्गठन किया जाना था, अंग्रेजी राज के दिनों के 'राज्यों' को भाषा के आधार पर पुनर्गठित करने के लिये जेबीपी आयोग गठित हुुुुआ जिसने 1953 में भाषाई आधार पर राज्यों के गठन का सुझाव दिया, जिसके फल स्वरूप 1953 में सर्वप्रथम भाषा के आधार पर आंध्र प्रदेश का तेलुगु भाषी राज्य के तौर पर गठन किया गया, इसके बाद 22 दिसम्बर 1953 में प्रथम राज्य पुनर्गठन आयोग (States Re-organisation Commission) का गठन हुआ, इस अायोग के तीन सदस्य थे न्यायमूर्ति फजल अली, हृदयनाथ कुंजरू और केएम पाणिक्कर, इनके द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अाधार पर 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम संसद ने पास किया और 14 राज्य व 6 केन्द्र शासित राज्य बने
दूसरा पुनर्गठन 1960 में शुरू हुआ जिसमें बम्बई राज्य को विभाजित करके महाराष्ट्र और गुजरात का गठन हुआ। 1963 में नागालैंड गठित हुआ। 1966 में पंजाब का पुनर्गठन हुआ और उसे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तोड़ दिया गया। 1972 में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा बनाए गए। 1987 में मिजोरम का गठन किया गया और केन्द्र शासित राज्य अरूणाचल प्रदेश और गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। वर्ष 2000 में उत्तराखण्ड, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आए। इनके गठन की पूरी सूची निम्नवत् है -
क्र.सं. | राज्य | राजधानी | गठन | आधिकारिक भाषा |
---|---|---|---|---|
1 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | 20 फ़रवरी 1987 | अंग्रेज़ी |
2 | असम | दिसपुर | 26 जनवरी 1950 | असमीया |
3 | आन्ध्रप्रदेश | हैदराबाद | 1 अक्टूबर 1953 | तेलुगू |
4 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 26 जनवरी 1950 | हिन्दी |
5 | उत्तराखण्ड | देहरादून | 9 नवम्बर 2000 | हिन्दी |
6 | उडीसा | भुुुवनेश्वर | 26 जनवरी 1950 | आेडिया |
7 | कर्नाटक | बेंगलुरू | 1 नवम्बर 1956 | कन्नड |
8 | केरल | तिरूवनन्तपुरम | 1 नवम्बर 1956 | मलयालम |
9 | गुजरात | गॉधीनगर | 1 मई 1960 | गुजराती |
10 | गोवा | पणजी | 30 मई 1987 | कोंकणी |
11 | छत्तीसगढ | नया रायपुर | 1 नवम्बर 2000 | हिन्दी |
12 | जम्मू और कश्मीर | श्री नगर | 26 जनवरी 1950 | उर्दू |
13 | झारखण्ड | रॉची | 15 नवम्बर 2000 | हिन्दी |
14 | तमिलनाडु | चेन्नई | 26 जनवरी 1950 | तमिल |
15 | तेलंगाना | हैदराबाद | 2 जून 2014 | तेलुगू, उर्दू |
16 | त्रिपुरा | अगरतला | 21 जनवरी 1972 | बंगाली, ककबरक, अंग्रेजी |
17 | नागालैण्ड | कोहिमा | 1 दिसम्बर 1963 | अंग्रेजी |
18 | पंजाब | चण्डीगढ | 1 नवम्बर 1966 | पंजाबी |
19 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 26 जनवरी 1950 | बंगाली |
20 | बिहार | पटना | 26 जनवरी 1950 | हिन्दी |
21 | मणिपुर | इम्फाल | 21 जनवरी 1972 | मणिपुरी |
22 | मध्यप्रदेश | भोपाल | 1 नवम्बर 1956 | हिन्दी |
23 | महाराष्ट्र | मुम्बई | 1 मई 1960 | मराठी |
24 | मिजोरम | आइजोल | 20 फरवरी 1987 | अंग्रेजी, हिन्दी, मिजो |
25 | मेघालय | शिलांग | 21 जनवरी 1972 | अंग्रेेेेजी |
26 | राजस्थान | जयपुर | 1 नवम्बर 1956 | हिन्दी |
27 | हरियाणा | चण्डीगढ | 1 नवम्बर 1956 | हिन्दी, पंजाबी |
28 | सिक्किम | गोन्तोक | 16 मई 1975 | अंग्रेेेेजी |
29 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | 25 जनवरी 1971 | हिन्दी, अंग्रेजी |
भारत के केन्द्र शासित प्रदेश और उनका गठन
क्र.सं. | केंंद्र शासित प्रदेश | राजधानी | गठन | अधिकारिक भाषा |
---|---|---|---|---|
1
|
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
|
पोर्ट ब्लेयर
|
1 नवम्बर 1956
|
हिन्दी, अंग्रेज़ी
|
2
|
चण्डीगढ़
|
चण्डीगढ़
|
1 नवम्बर 1966
|
अंग्रेजी
|
3
|
दमन और दीव
|
दमन
|
30 मई 1987
|
कोंकणी, गुजराती, हिन्दी, अंग्रेज़ी
|
4
|
दादरा और नगर हवेली
|
सिलवास
|
11 अगस्त 1961
|
हिन्दी, गुजराती
|
5
|
पुदुच्चेरी
|
पुदुच्चेरी
|
1 नवम्बर 1956
|
तमिल, अंग्रेज़ी
|
6
|
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
|
नई दिल्ली
|
1 नवम्बर 1966
|
हिन्दी
|
7
|
लक्षद्वीप
|
कवरत्ती
|
1 नवम्बर 1956
|
अंग्रेज़ी
|
Social Plugin