बंदरगाह किसे कहते हैं (Seaports) - बंदरगाह ऐसे समुद्र तट को कहते हैं जहां पानी के जहाज और नौकाओं का यातायात संभ्‍ााला जाता है, इसका प्रयोग अधिकतर वाणिज्‍य कार्यो के लिये किया जाता है, यह अधिकतर छिछले पानी में होते हैं, भारत के तटवर्ती इलाकों में 13 बड़े बंदरगाह और 200 छोटे बंदरगाह हैं। बड़े बंदरगाह केंद्र सरकार और छोटे बंदरगाह राज्‍य सरकारों के अंतर्गत आते हैं -

भारत के प्रमुख बंदरगाह - Major Seaports of India

  1. कांडला ( ज्वारीय बंदरगाह ) - अरब सागर - गुजरात 
  2. कोच्चि - अरब सागर - केरल 
  3. कोलकाता - हुबली नदी - प० बंगाल 
  4. चेन्नई ( कृत्रिम एवं सबसे प्राचीन बंदरगाह ) - बंगाल की खाड़ी - तमिलनाडु 
  5. तूतीकोरिन - बंगाल की खाड़ी - तमिलनाडु 
  6. एन्नौर - बंगाल की खाड़ी - तमिलनाडु 
  7. न्यू मंगलौर - अरब सागर - कर्नाटक 
  8. न्हावाशेवा ( सबसे बड़ा बंदरगाह ) - अरब सागर - महाराष्ट्र 
  9. पारादीप - बंगाल की खाड़ी - उड़ीसा 
  10. मार्मागोवा - अरब सागर - गोवा 
  11. मुंबई - अरब सागर - महाराष्ट्र 
  12. विशाखापत्तनम ( सबसे गहरा एवं प्राकृतिक बंदरगाह ) - बंगाल की खाड़ी - आंध्र प्रदेश
  13. पोर्ट ब्लेयर - अंडमान निकोबार