100 रुपये का नया नोट होगा जारी, जानिए विशेषताएं


भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 100 रुपये के नये नोट जारी करेगा. यह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज़ का ही होगा जिस पर वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. यह नोट बैंगनी रंग का होगा.

भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस नए नोट के पिछले हिस्से पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित 'रानी की वाव' का चित्र होगा जो भारत की विरासत को प्रदर्शित करेगा. इसका आकार 66 mm × 142 mm का होगा.

नोट का अगला भाग


नोट का पिछला भाग



•    छोटे अक्षरों में 'RBI', 'भारत', 'India' और '100' लिखा हुआ है.

•    सुरक्षा के लिहाज से इसमें सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाई गई है जिसमें कलर शिफ्ट भी है.

•    नोट पर अंकों में ही 100 लिखा हुआ है.

•    देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है.

•    महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है.

•    छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं.

•    नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है. इस धागे में भारत और RBI लिखा हुआ ह